भारत दुनिया का 5वां प्रमुख ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक
पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश द्वारा जारी की गई 'इंडियाज ग्रीनहाउस गैस इमीशन 2007' नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2007 में देश का कुल जीएचजी उत्सर्जन 1.7 अरब टन था। जबकि 1994 में देश का जीएचजी उत्सर्जन 1.2 अरब टन था।
ऊर्जा क्षेत्र 58 प्रतिशत के साथ जीएचजी उत्सर्जन में सर्वाधिक योगदान है। इसके बाद क्रमश: 22 प्रतिशत और 17 प्रतिशत उद्योग और कृषि क्षेत्र द्वारा योगदान किया जा रहा है।
रिपोर्ट जारी करने के बाद रमेश ने संवाददाताओं से कहा, "मजेदार बात यह है कि वर्ष 2007 में भारत का जितना उत्सर्जन था, अमेरिका और चीन का उत्सर्जन पूरे चार गुना अधिक था। यह भी गौर करने लायक है कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की उत्सर्जन तीव्रता में 1994-2007 के दौरान 30 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।"
भारत पहला विकासशील देश है, जिसने 2007 का जीएचजी सूची तैयार की है।
रमेश ने कहा, "भारत के पास सबसे ताजा उत्सर्जन सूची है और हमने इसके लिए किसी से मदद नहीं ली है, बल्कि यह पहल घरेलू स्तर पर की गई थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications