पटना से अगवा स्कूली छात्र झारखण्ड से बरामद
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित कुमार जैन ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने रौशन को पहले जमशेदपुर और फिर उड़ीसा ले गए, लेकिन पुलिस की दबिश के कारण वे उड़ीसा से फिर मंगलवार को जमशेदपुर लौट आए। इसके बाद पहले से जमशेदपुर में तैयार पटना पुलिस ने रौशन को मुक्त करा लिया।
उन्होंने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र और सुमंत को भी गिरफ्तार कर लिया गया गया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटना के डॉन बॉस्को एकेडेमी विद्यालय के छठे वर्ग के छात्र रौशन का अपहरण स्कूल से हॉस्टल जाते वक्त कर लिया गया था। रौशन के पिता उपेन्द्र कुमार ने इस मामले की एक प्राथमिकी दीघा थाना में दर्ज कराई जिसमें उन्होंने भभुआ निवासी धर्मेन्द्र समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications