कम हुई सॉफ्टवेयर पायरेसी, अब भी 2 अरब डॉलर का नुकसान
एक शोध में कहा गया है कि 2009 में पायरेसी के मामले में गिरावट दर्ज की गई लेकिन यह अब भी 65 फीसदी के उच्च स्तर तक विद्यमान है।
पर्सनल कम्पयूटरों में लगाए जाने वाले सॉफ्टवेयरों की पायरेसी वर्ष 2008 में जहां 68 फीसदी थी, वहीं 2009 में इसका स्तर घटकर 65 फीसदी तक पहुंच गया है। तीन प्रतिशत की गिवारट के बावजूद इस उद्योग को दो अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है।
पिछले तीन वर्षो में भारत में पायरेसी की दर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में सर्वाधिक स्तर पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications