बस में आग लगी, सभी यात्री सुरक्षित
पुलिस ने बताया कि आग में हरियाणा सड़क परिवहन की बस पूरी तरह जल गई है लेकिन उसमें सवार 40 से अधिक यात्री समय रहते ही बस से कूदकर बाहर निकल आए थे।
दुर्घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीजल टैंक से रिसाव के चलते बस में आग पकड़ ली थी।
अग्निशमन विभाग के दस्ते के मौके पर पहुंचने तक बस पूरी तरह जल गई।
चण्डीगढ़ से 30 किलोमीटर दूर स्थित करनाल से आ रही यह बस हरियाणा सड़क परिवहन की करनाल डिपो की बस थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications