केतन देसाई की याचिका पर सीबीआई से जवाब तलब
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) के प्रमुख केतन देसाई की जमानत याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से मंगलवार को जवाब तलब किया है। देसाई को भ्रष्टाचार के आरोपों में 22 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।
न्यायमूर्ति एस.एल.भयाना ने सीबीआई से तीन जून तक जवाब सौंपने के लिए कहा है।
देसाई ने पंजाब में एक निजी मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए कथित रूप से दो करोड़ रुपये रिश्वत ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications