लखनऊ के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी फ्लाईदुबई

दुबई, 11 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन फ्लाईदुबई ने घोषणा की है कि वह दो जून से लखनऊ के लिए उड़ान सेवा शुरू कर रही है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जाने वाली उड़ानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अपनी सेवाएं देंगी। दुबई के स्थानीय समयानुसार वहां से रात को 8.30 बजे ये उड़ानें रवाना होंगी और अगले दिन लखनऊ में रात 1.50 बजे पहुंचेंगी। वापसी की उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेंगी। स्थानीय समयानुसार ये उड़ानें लखनऊ से रात 2.35 बजे चलेंगी और दुबई में सुबह 5.20 बजे पहुंचेंगी।

फ्लाईदुबई के सीईओ घैथ अल घैथ ने मंगलवार को कहा, "भारत फ्लाईदुबई के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में उभरा है और हमें खुशी है कि हमें फ्लाईदुबई और भारतीय अधिकारियों के बीच सहयोग से दुबई की पहली सस्ती उड़ान सेवा लखनऊ को उपलब्ध कराने का अवसर प्राप्त हुआ है।"

उन्होंने कहा, "एक अनुमान के मुताबिक 50 लाख भारतीय विशेषज्ञ खाड़ी क्षेत्र में रहते व काम करते हैं, इनमें से 10 लाख विशेषज्ञ केवल यूएई में ही हैं। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए दोनों देशों के बीच आवागमन के बेहतर साधनों की जरूरत है और हम दुबई-भारत मार्ग पर मौजूदा आवागमन सेवाओं की पूरक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+