सिंघल की सुरक्षा में तैनात कमांडो मृत मिला
सिंघल का घर इलाहाबाद के टैगोर टाउन इलाके में स्थित है। वहां मंगलवार को आईटीबीपी के कमांडो रामपाल (30) को मृत पाया गया।
इलाहाबाद के पुलिस उपाधीक्षक शंकर दत्त शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि मृत कमांडो अपने तीन साथी कमांडो के साथ घर की चौथी मंजिल पर एक कमरे में सोया था। सुबह उसके साथियों के उसे नींद से जगाने की कोशिश करने पर जब वह नहीं उठा तो उन्होंने पुलिस को इस घटना से अवगत कराया।
शुक्ला ने कहा कि फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा।
उन्होंने बताया कि कमांडो के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था लेकिन उसके मुंह से सफेद झाग निकल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
