फैक्टरी में गैस रिसाव से 1 की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित इप्का लैबोरेटरी लिमिटेड फैक्टरी में पिछले कुछ दिनों से फिल्टर की सफाई का कार्य चल रहा था और मंगलवार को इसी स्वच्छता कार्य के दौरान यह हादसा हो गया।
थाना प्रभारी एस.आर. पाटीदार ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार को सफाई कार्य में दो श्रमिक लगे थे तभी फिल्टर में मौजूद रसायन से अचानक गैस का रिसाव हो गया और नौशाद नामक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि राधेश्याम घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications