त्रिपुरा में सोना के साथ युवक गिरफ्तार
पुलिस उप अधीक्षक (केंद्रीय) हरिमोहन दास ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, "हमने एक खुफिया जानकारी के आधार पर 32 वर्षीय आनंद तुलसी रॉय थुराट को अगरतला के एक होटल से सोमवार रात में गिरफ्तार किया। युवक ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका से सोने की 700 ग्राम की ईंटें खरीदी थी। असने भारतीय सीमा में सोमवार को प्रवेश की कोशिश की।"
उन्होंने बताया कि आनंद से प्रारंभिक पूछताछ के बाद सोना के अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए उसे सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया। युवक महाराष्ट्र में सांगली जिले का रहने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications