छात्र की मौत की जांच में मदद करेगा स्कूल
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित आईटीएल स्कूल की प्राचार्या अंजली सेठी ने अपने स्कूल की पांचवी कक्षा के छात्र शिवम की मौत के दो दिन बीत जाने के बाद एक टीवी चैनल से कहा, "हम पुलिस के साथ जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं और जांच के परिणामों को भी स्वीकार करेंगे।"
शिवम 180 छात्रों के साथ एक स्कूल यात्रा पर मसूरी गया था। छात्र जिस होटल में रुके हुए थे रविवार की सुबह उस होटल के बाहर शिवम का शव मिला था। ऐसा लगता था कि शिवम होटल के अपने कमरे की बालकनी से गिर गया था।
शिवम नजफगढ़ का रहने वाला था। उसके माता-पिता का कहना है कि उनके बेटे की मौत की जिम्मेदारी स्कूल की है क्योंकि उन्होंने अपने बच्चे को उनकी देखभाल में सौंपा था।
अन्य छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों को बच्चों की जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने पर्यवेक्षण में रखना चाहिए था।
छात्र आठ मई को दिल्ली से रवाना हुए थे। मसूरी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications