एंड्रॉयड ने आईफोन को पीछे छोड़ा, ब्लैकबेरी को खतरा
सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार गूगल के फोन ने पहली तिमाही में एप्पल के आईफोन को बिक्री में पीछे छोड़ दिया है।
अमेरिका की उपभोक्ता शोध कंपनी एनडीपी समूह की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल फोन बाजार में गूगल के एंड्रॉयड फोन की लोकप्रियता बढ़ी है और एप्पल को पीछे छोड़ यह स्मार्टफोन बाजार में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन बाजार में ब्लैकबेरी की हिस्सेदारी 36 प्रतिशत, गूगल एंड्रॉयड की 28 प्रतिशत और एप्पल की 21 प्रतिशत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications