जयराम ने टिप्पणी करने से इंकार किया
रमेश ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं चीन पर टिप्पणी करने नहीं जा रहा हूं। मैं यहां ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन पर बातचीत करने आया हूं।"
पर्यावरण मंत्रालय द्वारा तैयार ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन ्ररिपोर्ट-2007 को जारी करने रमेश मंगलवार को अशोका होटल पहुंचे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "यदि आप चीन पर टिप्पणी लेने आए हैं तो आप जा सकते हैं।"
रमेश ने बीजिंग दौरे में केंद्रीय गृह मंत्रालय और देश के सुरक्षा प्रतिष्ठानों की आलोचना की थी। उन्होंने चीनी कंपनियों के देश में निवेश के संबंध में गृह मंत्रालय पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह आवश्यकता से अधिक रक्षात्मक और चौकस रुख अपनाए हुए है।
रमेश की टिप्पणी के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को उन्हें नसीहत दी कि वह अन्य मंत्रालयों की कार्यप्रणाली पर आलोचनात्मक टिप्पणी नहीं करें।
कांग्रेस ने भी रमेश की टिप्पणी की आलोचना की। उधर, मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पर्यावरण मंत्री से इस्तीफे की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications