'फेसबुक' ने 37 वर्ष से बिछड़े पिता-पुत्र को मिलाया
समाचार पत्र 'द डेली मेल' के मुताबिक 39 वर्षीय एंडी स्पीयर्स कार्बेट का उस समय अपने पिता के साथ संपर्क खत्म हो गया था, जब उनके माता-पिता के बीच अलगाव हुआ था। एंडी की उम्र उस समय दो वर्ष थी।
एंडी ने हाल ही में फेसबुक पर अपने पिता ग्राहम कार्बेट का नाम टाइप किया और उनकी खोज में जुट गए। एंडी को ग्राहम कार्बेट नाम के कई लोग फेसबुक पर मिले लेकिन एंडी ने प्रोफाइनल में लगे फोटो की मदद से अपने पिता को पहचान लिया।
पत्र ने एंडी के हवाले से लिखा है, "फेसबुक पर 15 ग्राहम कार्बेट थे। मैंने फोटो को गौर से देखना शुरू किया। एक फोटो के जरिए मैंने अपने पिता को पहचान लिया। मेरा दिल जोरों से धड़क रहा था। मैं जानता था कि यह वही हैं। इसके बाद मैंने इस प्रोफाइल के नाम एक संदेश भेजा जिसका जवाब मुझे मिल गया। वह मेरे पिता ही थे।"
एंडी के मुताबिक उनके पिता ने दो दिनों के बाद उनके संदेश का जवाब दिया था। उन्होंने अपने जवाब में लिखा था, "हलो बेटे, मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह तुम्ही हो।"
इसके बाद एंडी और ग्राहम एक दूसरे से मिले और काफी वक्त तक साथ-साथ रहे। एंडी ने कहा कि इंटरनेट एक शानदार आविष्कार है। बकौल एंडी, " हमने काफी वक्त अलग रहकर बिताया लेकिन मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि मेरे पिता सही सलामत हैं और अब सबकुछ ठीक हो गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications