इस साल कसाब को फांसी संभव: गृह सचिव

पिल्लै ने मंगलवार को एक समाचार चैनल 'सीएनएन-आईबीएन' से बातचीत में कहा, "सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि कसाब उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय और फिर दया याचिका के लिए जाता है अथवा नहीं।

इसका मतलब है कि सब कुछ उस पर निर्भर है। अगर वह कहीं भी अपील नहीं करता तो मेरा मानना है कि इस साल उसे फांसी दी जा सकती है।"

पिछले दिनों मुंबई हमले से जुड़े 80 से अधिक आरोपों में कसाब को दोषी करार दिया गया था। इसके बाद उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। मुंबई हमले में लगभग 166 लोग मारे गए थे।

अदालती दरवाजों के बाद कसाब के पास आखिरी विकल्प राष्ट्रपति के पास क्षमा की गुहार लगाने का होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि मौजूदा समय में 28 दया याचिकाएं राष्ट्रपति कार्यालय विचाराधीन हैं।

संसद हमले के मामले में फांसी की सजा पाए अफजल गुरु के संदर्भ में पूछे जाने पर गृह सचिव ने कहा, "यह सरकार के पास विचार के लिए लंबित है। मौजूदा लंबित मामलों की सरकार पूरी जिम्मेदारी लेती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+