जीवन से तंग आतंकवादी पत्नी संग भारत में घुसा
एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुहम्मद अशरफ पुंछ के बड़ागांव से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हथियारों का प्रशिक्षण लेने गया और लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया था। सोमवार शाम को वह अपनी पत्नी आस्मा के साथ सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गया।
अधिकारी ने बताया कि अशरफ ने कई अन्य लोगों के साथ हथियारों के प्रशिक्षण के लिए वर्ष 1999 में अपना घर छोड़ा था लेकिन वह एक आतंकवादी के जीवन से तंग आ गया था।
उसने मार्च में विवाह किया और स्वदेश लौटने का निश्चय किया। भारतीय सैनिकों ने उसके साथ एक महिला को देखकर अशरफ को सीमा में प्रवेश की इजाजत दी। उनकी कहानी सुनने के बाद सेना ने दोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अशरफ से पूछताछ जारी है और दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications