भाजपा आज कर सकती है मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा
भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में सोमवार को मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नाम पर फैसला नहीं हो पाने के बाद मंगलवार को विधायक दल की बैठक में इस बारे में फैसला लिए जाने की संभावना है।
विधायक दल की बैठक में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और अनंत कुमार पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।
उधर, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अगले साढ़े चार वर्षो तक सरकार का नेतृत्व खुद करने की भाजपा की घोषणा पर नाखुशी जाहिर की है।
झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने सोमवार देर रात संवाददाताओ को बताया, "भाजपा और झामुमो राज्य में 28-28 महीने तक सत्ता में भागीदारी पर सहमत हुए थे। अब यह भाजपा को फैसला करना है कि वह राज्य में स्थिर सरकार चाहती है या नहीं।"
पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद सोरेन ने कहा, "झामुमो राज्य में स्थिर सरकार चाहती है और इसीलिए भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया है। अब यह भाजपा को तय करना है कि वह राज्य में कैसे स्थिर सरकार देगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications