स्कूल परिसर में पुन: स्थापित होगा एडमंड हिलेरी का घर

ऑकलैंड के एक व्यवसायी टेरी जार्विस ने मार्च 2009 में इस घर को 15 लाख डॉलर में खरीद लिया था। इसके बाद उन्होंने यह घर ऑकलैंड से 20 किलोमीटर दूर स्थित ओटारा के 'सर एडमंड हिलेरी कॉलीजिएट' को दान कर दिया है। बुधवार को यह घर इस स्कूल में पहुंचा दिया जाएगा।

एडमंड और उनकी पत्नी लूसी हिलेरी ने 1956 में यह घर बनाया था। 'सर एडमंड हिलेरी लीडरशिप सेंटर' में इस घर का नवीकरण किया जाएगा।

स्कूल के आयुक्त गेल थॉमसन का कहना है, "न्यूजीलैंड के इतिहास के इस बेहद महत्वपूर्ण प्रतीक को पाकर 'सर एडमंड हिलेरी कॉलीजिएट' खुद को बहुत भाग्याशाली महसूस कर रहा है।"

थॉमसन ने कहा, "एडमंड हिलेरी की उपल्बधियां हमारे देश के युवाओं को लगातार प्रेरित करती रहेंगी।"

इस घर को उसके स्थान से हटाकर स्कूल में स्थापित करने और इसके नवीकरण में आने वाले खर्च को पूरा करने के लिए स्कूल कोष इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा है। कोष इकट्ठा करने के लिए 12 जून, 2010 को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें लोग इस घर की एक यादगार ईंट को खरीद सकेंगे।

थॉमसन ने कहा कि 'बाई ए हिलेरी ब्रिक डे' कार्यक्रम के तहत लोगों को इस घर का एक छोटा सा हिस्सा खरीदने का मौका मिलेगा और इस तरह से वे एडमंड हिलेरी की विरासत को सहेजने में योगदान दे सकेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+