कृष्णा का पाकिस्तान दौरा 15 जुलाई को (लीड-1)
कुरैशी के साथ टेलीफोन पर करीब 30 मिनट की वार्ता के बाद कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अगले महीने मुझे पाकिस्तान यात्रा के लिए आमंत्रित किया।"
दोनों मंत्रियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच स्थगित शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार टेलीफोन पर दोनों मंत्रियों के बीच चर्चा करीब आधे घंटे वार्ता चली। कृष्णा के कजाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होने के कुछ घंटे पहले यह वार्ता हुई।
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने 29 अप्रैल को थिंपू में अपने-अपने विदेश मंत्रियों को बैठक करने और दोनों देशों के बीच भरोसा बहाल करने के उपाय खोजने को कहा था।
दोनों मंत्रियों के बीच शुक्रवार को टेलीफोन पर वार्ता होनी थी लेकिन कुरैशी की व्यस्तता के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका।
कुरैशी ने सोमवार को कहा था कि वह दोनों देशों के बीच निर्बाध संवाद के पक्ष में हैं।
भारत ने मुंबई पर 26/11 के हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ समग्र वार्ता बंद कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।