भोपाल में मैनिट के 65 कर्मचारी बर्खास्त
जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में 15 सहायक प्राध्यापक, 47 लेक्च रर, दो लायब्रेरियन और एक ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी की नियुक्ति की गई थी। इन नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगे और इन शिकायतों की मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एम.एन. बुच से जांच कराई। मैनिट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक एम.एस. शुक्ला की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई।
जांच में आरोपों के सही पाए जाने के बाद अवैध तरीके से नियुक्त सभी कर्मचारियों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आदेश जारी कर बर्खास्त कर दिया।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय का बर्खास्तगी का आदेश मैनिट को मिल गया है। वहीं जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है वे न्यायालय जाने की तैयारी में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications