विधान परिषद चुनाव - तीन सीट पर काबिज तीन पार्टियां

Andhra Pradesh Map
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानपरिषद की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस, मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) और तेलुगु देशम पार्टी (तेदापा) को एक-एक सीटों पर सफलता मिली है। कांग्रेस के एमएस प्रभाकर और एमआईएम के सैयद अमीनुल हसन जाफरी हैदराबाद से निर्वाचित हुए जबकि तेदेपा उम्मीदवार नरेंद्र रेड्डी ने रंगारेड्डी जिले में जीत हासिल की।

तेलंगाना आंदोलन से जुड़ी खबरें पढ़ें

सोमवार सुबह शुरू हुई मतगणना के बाद तीनों उम्मीदवारों की जीत की घोषणा हुई। इन सीटों के लिए बीते शुक्रवार को चुनाव हुआ था। राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार है जबकि एमआईएम उसकी सहयोगी है। बीते दिनों तेलंगाना आंदोलन से आंध्र प्रदेश काफी त्रस्त रहा है। फिलहाल हालात कुछ बेहतर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+