बगदाद हमलों में 9 मरे, 23 घायल
बगदाद, 10 मई (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार तड़के कई हमलों में नौ लोग मारे गए और 23 घायल हो गए। यह जानकारी आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सुबह गोलीबारी की छह घटनाएं हुईं और तीन बम विस्फोटों को अंजाम दिया गया ।
रपट में कहा गया है कि हमलावरों ने छह नाकों पर गोलीबारी की। हमलों में आवाज न करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications