चूहे भी हाव-भाव से प्रदर्शित करते हैं दर्द
मैकगिल विश्वविद्यालय के जेफरी मोगिल और ब्रिटिश कोलम्बिया विश्वविद्यालय के केनीथ क्रैग और उनकी टीम ने अपने शोध में पाया है कि जब चूहे दर्द की स्थिति में होते हैं तो मनुष्य की तरह ही अपनी असुविधाजनक स्थित को चेहरे के भावों द्वारा प्रदर्शित करते हैं।
मोगिल कहते हैं कि शोधकर्ताओं ने पहली बार एक ऐसी मानक स्केल का विकास किया है जिसके द्वारा दर्द की स्थिति में चूहों द्वारा दी जाने वाली मनुष्य जैसी प्रतिक्रियाओं को मापा जा सकता है।
मोगिल और उनके साथियों ने चूहों की दर्द से पहले और दर्द के दौरान ली गई तस्वीरों का अध्ययन किया। दुनियाभर में चूहों पर दर्द के अध्ययन के लिए एक सूजन पैदा करने वाले पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है।
मैकगिल की विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोगिल ने इन तस्वीरों को कोलंबिया विश्वविद्यालय भेजा था जहां विशेषज्ञों ने चूहे के चेहरे के हाव-भावों को समझने के लिए एक स्केल बनाई।
क्रैग ने चेहरे के पांच हाव-भावों का अध्ययन किया। दर्द की तीव्रता बढ़ने के साथ चूहों में आंखें बंद होने, नाक और गालों के फूलने, कानों और मूछों की प्रतिक्रिया में फर्क देखा गया।
इससे पहले क्रैग की प्रयोगशाला में मानव शिशुओं में दर्द की अभिव्यक्तियों का अध्ययन किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications