खाद्य महंगाई पर रपट प्रकाशित करेगा रिजर्व बैंक
कोलकाता, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उप गवर्नर सुबीर गोकर्ण ने सोमवार को कहा कि कुछ ही हफ्तों में आरबीआई खाद्य महंगाई पर रपट जारी करेगा।
गोकर्ण ने संवाददाताओं से कहा, "रिपोर्ट में इस बात का अध्ययन होगा कि पिछले वर्ष के कमजोर मानसून के कारण या लोगों की भोजन की आदतों में बदलाव के प्रभाव से खाद्य पदार्थो की कीमतें बढ़ी हैं।"
उन्होंने कहा कि चीनी, दूध और दालों की मांग में अत्यधिक वृद्धि लोगों के पोषण चयन में बदलाव का संकेत हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 24 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश में खाद्य महंगाई की दर 16.04 प्रतिशत थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications