कानपुर में धार्मिक स्थल पर तोड़-फोड़
पुलिस के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर स्थित इस धार्मिक स्थान पर करीब 50 लोगों ने नौकरी और धन का प्रलोभन देकर धर्मातरण किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया और वहां मौजूद पादरी दयालू सूना की पिटाई भी की। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कल्याणपुर थाना प्रभारी एम.काजी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस के मुताबिक स्थानीय उस दौरान इस धार्मिक स्थान के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-कानपुर के कुछ छात्रों और एक प्रोफेसर पर भी स्थानीय लोगों ने हमले का प्रयास किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications