वीडियो में पटाखे की खरीदारी करते दिखा शहजाद
समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार चैनल सीएनएन के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी है। समाचार चैनल ने गुरुवार को एक वीडियो फुटेज जारी किया था, जिसमें शहजाद को पेंसिलवेनिया स्थित फेंटॅम फायरवर्क्स स्टोर से पटाखे खरीदते दिखाया गया।
वीडियो में दिखाया गया कि शहजाद एम-88 खरीद रहा था। शनिवार को टाइम्स स्क्वेयर में कार में जो विस्फोटक रखे गए थे, उनमें एम-88 भी था।
शहजाद को विस्फोट की साजिश रचने के आरोप में सोमवार को जॉन ऑफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वह अमेरिका से भागने की फिराक में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications