शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 218 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 47.95 अंक गिरकर 16,939.58 पर खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 218.42 अंकों की गिरावट के साथ 16,769.11 पर बंद हुआ। इसने 16,936.58 के ऊपरी और 16,684.13 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 18.55 अंक गिरकर 5072.30 पर खुला। निफ्टी 72.80 अंक गिरकर 5018.05 पर बंद हुआ। इसने 5085.65 के ऊपरी और 4984.60 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 178.37 अंक गिरकर 6,834.25 पर और स्मॉलकैप 270.10 अंक गिरकर 8,709.35 पर बंद हुआ।
बीएसई में तेल एवं गैस सेक्टर को छोड़कर सभी 12 सेक्टरों में गिरावट का रुख देखा गया। रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस सेक्टर में 0.69 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 2332 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट जबकि 537 कंपनियों के शेयर मूल्य में तेजी का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications