उत्तर भारत में आंधी और बारिश के आसार

नई दिल्ली। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की संभावना जाहिर करते हुए चेतावनी जारी की गई है।

Storm
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर पश्चिम के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हिमालयी जम्मू एवं कश्मीर में भारी बारिश और पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड में छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

मौसम विभाग द्वारा बिहार के सीमांचल क्षेत्रों खासकर पूर्णिया और सहरसा जिलों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। आईएमडी के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड और बिहार में भी अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान झांसी (उत्तर प्रदेश) रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और शाम में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। बूंदाबांदी और हल्की बारिश के चलते राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुंदेलखंड क्षेत्र का झांसी एक बार फिर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+