गूगल की डिजिटल किताबें जल्द!

मैदान में कूदने को तैयार गूगल
गूगल कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि गूगल कई सालों से ऑनलाइन किताबों के वितरण की योजना पर विचार-विमर्श कर रहा था और अब वह पूरी तरह से इस मैदान में कूदने को तैयार है। पिछले कई महीनों से गूगल अपनी नई सेवा 'गूगल एडीशंस' का प्रचार कर रहा है।
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक कंपनी विभिन्न युक्तयों का इस्तेमाल करने वाली वेबसाइट्स की एक विस्तृत श्रृंखला के जरिए यूजर्स की किताबों तक पहुंच बनाएगी जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां इसके लिए स्वामित्व उपकरणों और सॉफ्टवेयर पर निर्भर हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
कंपनी का कहना है कि इस योजना के जरिए यूजर्स किताबों के डिजीटल संस्करण खरीद सकेंगे। योजना के तहत किताबों के खुदरा विक्रेताओं को भी उनकी वेबसाइट्स पर 'गूगल एडीशंस' की बिक्री की इजाजत होगी।
गूगल की डिजीटल किताबों को या तो प्रकाशक द्वारा निर्धारित कीमत पर बेचा जाएगा या खुद कंपनी इनकी कीमतें निर्धारित करेगी। गूगल ने अब तक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया है।
ई-रीडर की जरूरत नहीं
यूजर्स 'गूगल एडीशंस' की किताबें वेब ब्राउजर के जरिए पढ़ सकेंगे मतलब इसके लिए ई-रीडर की आवश्यकता नहीं होगी। ई-रीडर एक ऐसा इलैक्ट्रानिक उपकरण है जिसमें डिजिटल किताबें पढ़ी जाती हैं।
आई-फोन या आईपैड पर डिजीटल किताबों को पढ़ना संभव बनाने के लिए कंपनी नया सॉफ्टवेयर बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications