हरियाणा में सड़क हादसे में 9 की मौत
पुलिस के मुताबिक पानीपत से 15 किलोमीटर दूर समालखा शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक (अंबाला-दिल्ली) पर यह हादसा हुआ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "मारे गए सभी तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी मंदिर से अपने गृहनगर बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) लौट रहे थे तभी इनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया।"
पुलिस ने बताया कि आठ लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक की मौत नजदीक के अस्पताल में हुई। घटना में चार लोग घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications