मार्च में निर्यात 50 फीसदी तक बढ़ा
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत के निर्यात में मार्च में 50 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन वैश्विक आर्थिक संकट के कारण पूरे वित्त वर्ष के दौरान कुल निर्यात में 4.7 फीसदी की गिरावट आई।
सालाना व्यापार आंकड़ों को जारी करते हुए वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने गुरुवार को कहा, "गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक मंदी रही लेकिन अब हम बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।"
वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान 176.5 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। वहीं इस समयावधि में 78.7 अरब डॉलर का आयात हुआ, जो वित्त वर्ष 2008-09 की समान अवधि की तुलना में 8.2 फीसदी कम है।
इस तरह व्यापार घाटा गिरकर 102 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले की अवधि में यह आंकड़ा 118 अरब डॉलर था।
मार्च महीने में निर्यात 19.9 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसमें पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 50 फीसदी से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications