गूगल की ई-बुक बेचने की योजना
गूगल कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि गूगल कई सालों से ऑनलाइन किताबों के वितरण की योजना पर विचार-विमर्श कर रहा है और महीनों से अपनी नई सेवा 'गूगल एडीशंस' का प्रचार कर रहा है।
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक कंपनी विभिन्न युक्तयों का इस्तेमाल करने वाली वेबसाइट्स की एक विस्तृत श्रृंखला के जरिए यूजर्स की किताबों तक पहुंच बनाएगी जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां इसके लिए स्वामित्व उपकरणों और सॉफ्टवेयर पर निर्भर हैं।
गूगल के रणनीतिक-साझेदारी विकास प्रबंधक ने मंगलवार को न्यूयार्क में एक प्रकाशन उद्योग समूह में गूगल की इस योजना की समय सारणी प्रस्तुत की।
कंपनी का कहना है कि इस योजना के जरिए यूजर्स किताबों के डिजीटल संस्करण खरीद सकेंगे। योजना के तहत किताबों के खुदरा विक्रेताओं को भी उनकी वेबसाइट्स पर 'गूगल एडीशंस' की बिक्री की इजाजत होगी।
गूगल की डिजीटल किताबों को या तो प्रकाशक द्वारा निर्धारित कीमत पर बेचा जाएगा या खुद कंपनी इनकी कीमतें निर्धारित करेगी। गूगल ने अब तक इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया है।
यूजर्स 'गूगल एडीशंस' की किताबें वेब ब्राउजर के जरिए पढ़ सकेंगे मतलब इसके लिए ई-रीडर युक्ति की आवश्यकता नहीं होगी। आई-फोन या आईपैड पर डिजीटल किताबों को पढ़ना संभव बनाने के लिए कंपनी सॉफ्टवेयर बनाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications