Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कारतूस घोटाले में सीआरपीएफ के सहायक कमाडेंट निलंबित

सीआरपीएफ के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) एम.के. दुबे ने रामपुर में गुरुवार को संवादाताओं को बताया कि रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात जे.के. मिश्रा की कारतूस घोटाले में संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

डीआईजी ने कहा कि मिश्रा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और इस मामले में जिन भी अधिकारियों के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने सरकारी गोदामों से कारतूसों और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में तैनात दो कांस्टेबलों व अन्य पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों चोरी के कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। इन पर सरकारी कारतूसों को माओवादियों को बेचने का शक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+