लखनऊ विवि के कुलपति का इस्तीफा नामंजूर
पर्चा लीक प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मिश्रा ने गुरुवार को राज्यपाल से अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा था कि जो कुछ भी हुआ उसके लिए वह बहुत दुखी हैं। खासकर परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों को जो परेशानी उठानी पड़ी।
राज्यपाल ने मिश्रा का इस्तीफा अस्वीकार करते हुए न केवल उन्हें कार्य करते रहने को कहा बल्किविश्वविद्यालय में उनके द्वारा किये जा रहे सुधारात्मक कार्यो की सराहना भी की।
मालूम हो कि लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराई जा रही बीएड प्रवेश परीक्षा बुधवार को शुरू होने से कुछ घंटे पहले पर्चा लीक हो जाने के कारण रद्द कर दी गई थी। अब परीक्षा 19 जून को निर्धारित की गई है।
पर्चा लीक मामले में फरुखाबाद जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications