ग्वालियर में नर्सिग स्टाफ काम पर लौटा (लीड-1)
मालूम हो कि बुधवार को जयारोग्य चिकित्सालय में नर्सिग स्टाफ और जूनियर डॉक्टर्स के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें नर्सिग स्टाफ के दो कर्मचारियों को चोट भी आई थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कंपू थाने में मामला दर्ज भी किया गया है। इस घटना के बाद जयारोग्य चिकित्सालय का नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चला गया।
नर्सिग स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने से जयारोग्य चिकित्सालय समूह की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनूप मिश्रा ने नर्सिग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी उसके हड़ताली नर्सिग स्टाफ से उनकी चर्चा हुई और उसके बाद नर्सिग स्टाफ ने काम पर लौटने का निर्णय लिया।
नर्सिग स्टाफ एसोसिएशन का कहना है कि जूनियर डॉक्टर्स द्वारा नर्सिग स्टॉफ के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार किया जाता है। साथ ही चेतावनी दी है कि इस बार दोषी जूनियर डॉक्टर्स पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे दोबारा निर्णय लेकर अगले कदम का निर्णय लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications