मप्र में अधिकतम तापमान में वृद्धि
भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। भोपाल में पारा 41.4, इंदौर में 40.6, ग्वालियर में 42.6 और जबलपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे गर्म स्थान श्योंपुर रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मैासम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications