उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट
गोरखपुर सहित पूर्वाचल के कुछ जिलों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई जबकि राज्य के अन्य कुछ हिस्सों में बादल छाये रहे।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्से में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है जबिक बुंदेलखंड और पश्चिमी भाग में तापमान जस का तस रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
बूंदाबांदी और हल्की बारिश के चलते राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 37.8, कानपुर का 38.3, गोरखपुर का 33.7 और राजधानी लखनऊ का 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुंदेलखंड क्षेत्र का झांसी एक बार फिर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications