पाकिस्तान में छपे जाली नोटों के साथ 5 गिरफ्तार
जिले के शाहपुर इलाके में एक मंदिर के पास बुधवार देर शाम रहमत अली, हामिद, मोहम्मद शान, नदीम जमा और प्रवीण कुमार (25 से 30 वर्ष के बीच) जाली नोटों के साथ पकड़ गए।
शाहपुर थाना प्रभारी के. पी. सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि सभी अभियुक्त स्थानीय निवासी हैं। पूछताछ में इन्होंने कबूला है कि वे पिछले 5 सालों से उत्तर प्रदेश में जाली नोटों की तस्करी कर रहे थे।
सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से करीब 50,000 रुपये के जाली नोट जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि जाली नोटों की खेप इन्हें मुंबई में बैठे इनके सहयोगियों से मिलती थी, जो इन नोटों को पाकिस्तान से लाते थे।
पांचों ने कबूला कि वे अपने ग्राहकों को तीन सौ रुपये असली के बदले एक हजार का जाली नोट देते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications