चीन में भयंकर आंधी, 23 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि स्थानीय समय के अनुसार दियांजियांग और लियांगपिंग में दो बजे के आसपास यह भयंकर आंधी आई। आंधी की रफ्तार इतनी तीव्र थी कि उसने कई घरों को उड़ा दिया। फसलों को भी इससे भारी नुकसान हुआ है।
अधिकारियों के मुताबिक लियांगपिंग में छह लोगों की मौत हुई और 34 घायल हुए हैं जबकि दियांजियांग में 17 लोगों की मौत हो गई और 127 घायल हो गए।
सरकार की तरफ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य आरंभ कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications