'टाटा ग्लोबल बेवरेज' हो सकता 'टाटा टी' का नया नाम
कंपनी ने गुरुवार को बताया, "बोर्ड ने कंपनी 'टाटा टी लिमिटेड' के नए नाम 'टाटा ग्लोबल बेवरेज लिमिटेड' को मंजूरी दे दी है। कंपनी के शेयरधारकों और सरकार की मंजूरी मिलनी बाकी है।"
कंपनी के प्रबंध निदेशक आर. कृष्ण कुमार के मुताबिक वैश्विक स्तर पर नेतृत्व के लिए टाटा बेवरेज अब अगला कदम उठाएगी।
उन्होंने कहा, "नए नाम से कंपनी के वैश्विक महत्वाकांक्षा का पता चलता है। पूरी दुनिया में उपभोक्ताओं को स्वादिष्ट पेय मुहैया कराने के उद्देश्य से चाय और कॉफी से आगे कारोबार का विस्तार किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications