निरुपमा मामला : चिकित्सक के पास नहीं था पोस्टमार्टम का अनुभव
चिकित्सक के. पी. सिंह ने संवाददातओं को बताया, "मैंने जीवन में पहली बार पोस्टमार्टम किया था। मेरे पास पोस्टमार्टम करने की आवश्यक योग्यता नहीं थी। मैंने सिविल सर्जन पी. मोहन के कहने पर यह पोस्टमार्टम किया।"
कोडरमा जिले के पुलिस अधीक्षक जी. क्रांति कुमार ने सिविल सर्जन से लिखित जवाब मांगा है कि उन्होंने निरुपमा के विसरा और आटोप्सी को क्यों नहीं संरक्षित किया।
पुलिस निरुपमा के सौतले चाचा से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस की एक टीम निरुपमा के प्रेमी प्रियभांशु रंजन के परिजनों से पूछताछ करने के लिए दिल्ली में है।
इस मामले में निरुपमा की मां सुधा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि उसके भाइयों से इस मामले में पूछताछ की गई है।
उधर, निरुपमा के भाई समरेंद्र ने प्रियभांशु को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications