अंबिका सोनी ने पत्रकार की मौत पर शोक जताया
नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने टेलीविजन पत्रकार अजय तिवारी की एक हादसे में हुई मौत पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया। पत्रकार की मौत दिल्ली में लगी एक भयंकर आग को कवर करने के दौरान हुई थी।
दक्षिण दिल्ली में बुधवार को लगी आग की एक घटना को कवर करने में 34 वर्षीय तिवारी की मौत हो गई थी।
एक शोक संदेश में सोनी ने कहा,"भारतीय पत्रकारिता ने एक होनहार पत्रकार को खो दिया। टेलीविजन पत्रकारिता की सर्वोच्चता को बरकरार रखते हुए अजय तिवारी की मौत अपने ड्यूटी के दौरान हुई।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में राजापुरी के नजदीक डाबरी में एक कपड़ा के गोदाम में लगी आग के दौरान सिलिंडर फटने से दीवार गिर पड़ी थी, जिसके मलबे में तिवारी फंस गए थे।"
उन्होंने बताया पत्रकार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications