सिविल सेवा परीक्षा में 30 विकलांग सफल

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। सिविल सेवा परीक्षा-2009 में 875 उम्मीदवारों में से 30 शारीरिक रूप से अक्षम लोगों ने सफलता हासिल की है। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बताया कि इन 30 में से 14 हड्डी संबंधी अक्षमता, 11 लोग श्रवण और पांच लोग दृष्टिहीनता से ग्रसित हैं।

इस परीक्षा में सफल होने वालों में 680 पुरुष और 195 महिलाओं को प्रतिष्ठित भारतीय प्रशानिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं के लिए चयनित किया गया है।

सिविल सेवा परीक्षा में कश्मीर के चिकित्सक शाह फैसल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया। भारतीय प्रौद्यौगकी संस्थान दिल्ली से बी. टेक करने वाले प्रकाश राजपुरोहित ने द्वितीय और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की इवा सहाय तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रही। सहाय महिला उम्मीदवारों में शीर्ष पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+