पाकिस्तान ने कसाब की सजा पर प्रतिक्रिया रोकी
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कानूनी विशेषज्ञ अजमल कसाब के मामले में दिए गए विस्तृत फैसले का विश्लेषण कर रहे हैं और फैसले की समीक्षा के बाद ही पाकिस्तान अपनी प्रतिक्रिया देगा।"
उन्होंने कहा कि कसाब के वकील ने फांसी की सजा के खिलाफ अपील करने का निर्णय लिया। बासित ने कहा कि पाकिस्तान ने कभी यह मांग नहीं की कि आतंकवादी को उनको सौंप दिया जाए।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार बासित ने कहा कि मुंबई हमले में कथित भूमिका के लिए जिस अदालत में लश्कर-ए-तैयबा के छह संचालकों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है,उसने यह मांग की थी।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पहले ही मुंबई हमले के संबंध में महत्वपूर्ण दस्तावेजों की मांग की है।
बासित ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया में कहीं भी आतंकवाद की निंदा करता है और उसने मुंबई हमले की भी निंदा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications