जिमनास्टिक से मजबूत होती हैं लड़कियों की हड्डियां
ग्रीस में एथेंस विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता सिमेन टर्निस ने बताया कि वजन वाला कसरत करने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और उनमें मजबूती आती है।
टर्निस ने कहा, "हमने अध्ययन में पाया कि तालबद्ध जिमनास्टिक से किशोरवय लड़कियों की हड्डियों में मजबूती आती है।"
अनुसंधानकर्ताओं ने नौ से 13 साल की 49 लड़कियों का अध्ययन किया। इनमें 23 किशोरियां जिमनास्ट प्रशिक्षित और 23 ने केवल शारीरिक शिक्षा ली थीं।
अनुसंधानकर्ताओं ने किशोरियों की हड्डियों के घनत्व और उनमें पाए जाने वाले खनिज तत्वों का अध्ययन किया। जिमनास्ट करने वाली लड़कियों की हड्डियां मजबूत और स्वस्थ पाई गईं।
टर्निस ने कहा,"वजन वाले व्यायाम से हड्डियों के घनत्व और उनकी बनावट पर पड़ने वाले प्रभाव के अध्ययन कम हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications