बमों को निष्क्रिय करेगा रोबोट
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, "हमने बुधवार को एमआरओवी का तकनीकी मूल्यांकन किया। रोबोट को खरीदने की यह पहली प्रक्रिया है।"
उन्होंने कहा, "अभी बोली लगाना बाकी है। हमें पूरा विश्वास है कि राष्ट्रमंडल खेल के पहले ही उसे खरीद लिया जाएगा।"
एमआरओवी को बनाने वाली कंपनी कनाडा की है। इसका मुख्य काम छिपाए गए बमों का पता लगाना और उसे निष्क्रिय करना है। रोबोट का वजन 65 किलोग्राम है और इसे 500 मीटर की दूरी से नियंत्रित किया जा सकता है। यह 113 किलोग्राम का भार भी उठा सकता है।
एमआरओवी के पास हाथ, कंधे हैं और उसमें चार कैमरे भी लगे हैं। यह किसी भी मौसम में काम कर सकता है, लेकिन इसे आग से दूर रखना होता है।
संयुक्त आयुक्त (उत्तरी) करनल सिंह ने कहा, "यह रोबोट हालांकि कनाडा में बना है, लेकिन यह भारतीय वातावरण में भी बखूबी काम कर सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications