गांव में पूरी रात खुले सरकारी दफ्तर
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां अपना मध्य प्रदेश अभियान चला रहे हैं, वहीं जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र सिरोंज के हर गांवों की समस्याओं के निराकरण के मकसद से इस अभियान की शुरुआत की है। शर्मा के निर्देशानुसार अभियान के तहत अधिकारियों को एक निर्धारित दिन गांव में रात गुजारनी होगी।
अभियान के तहत छापू गांव में आयोजित शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) स्तर के अधिकारियों से लेकर अन्य अधिकारी जनता के सामने बैठ रहे और उनकी समस्याओं को सुलझाते रहे।
शिविर में 404 अविवादित नामांतरण प्रकरणों का निपटारा किया गया। गरीबी रेखा की सूची में 17 नाम जोड़े गए और 160 खातेदारों को नकल प्रदान की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications