कसाब और अफजल को एक साथ फांसी दी जाए : तोगड़िया

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगड़िया ने गुरुवार को कहा कि मुंबई हमलों में सजा-ए-मौत पाए कसाब और संसद पर हमले के मामले में मृत्युदंड पाए अफजल गुरु को एक साथ फांसी दे दी जानी चाहिए।

मुंबई की एक अदालत द्वारा कसाब को मृत्युदंड देने का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, "भारत के गुनहगारों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने का यह पहला स्वागतयोग्य कदम है।"

तोगड़िया ने कहा, "अफजल गुरु ने भी इसी तरह भारतीय लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। ऐसे व्यक्ति के ऊपर दया दिखाना भारतीय लोकतंत्र के साथ मजाक है। इसलिए कसाब और अफजल गुरु दोनों को जल्द और एक साथ फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए।"

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सजा-ए-मौत की सजा बरकरार रखने के बाद अफजल गुरु ने क्षमादान की मांग की है।

तोगड़िया ने यह भी मांग की कि भारत में आतंकवादी गतिविधियों में पाकिस्तान की संलिप्तता को देखते हुए सरकार को उसके साथ कूटनीतिक संबंध खत्म कर लेना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+