लोक सेवा परीक्षा : शीर्ष 25 चयनितों में 15 दिल्ली के
यूपीएससी ने बताया कि परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले 25 उम्मीदवारों में दिल्ली के अलावा दो-दो उम्मीदवार चेन्नई, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से और एक-एक इलाहाबाद, चण्डीगढ़, कटक व हैदराबाद के रहने वाले हैं।
यूपीएससी ने कहा, "शीर्ष स्थान पाने वाले 25 उम्मीदवारों में से छह ने अपने पहले और चार ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। इसके अलावा 11 लोगों ने तीसरे, तीन ने चौथे और एक ने सातवें प्रयास में सफलता प्राप्त की है।"
मजेदार बात है कि टॉप करने वालों में चार लोगों ने हिंदी और 21 ने अंग्रेजी में परीक्षा दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications