चेयरमैन पर बलात्कार का आरोप
कबरई के थानाप्रभारी मधुसूदन मिश्रा ने बताया, "स्थानीय इन्दिरा नगर की एक दलित महिला ने नगर पंचायत कबरई के चेयरमैन शिवपाल तिवारी व उसके सहयोगी शंकरप्रताप एवं रामप्रताप तिवारी पर घर में घुस कर उसके साथ बंदूक के बल पर बलात्कार का आरोप लगाया है।"
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ कई सं™ोय मुकदमे पहले से दर्ज हैं। महिला का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications