ब्रिटेन में मतदान जारी (लीड-3)
संसद की 649 सीटों और 164 परिषदों के लिए सुबह सात बजे से 50,000 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ और यह रात 10 बजे समाप्त होगा। संसदीय चुनाव के साथ जिन 164 परिषदों के लिए चुनाव हो रहे हैं, उसमें लंदन की 88 सीटें शामिल हैं।
प्रमुख नेताओं में सबसे पहले कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमरून ने 10.30 बजे आक्सफोर्डशायर के विटने में वोट डाला।
करीब 11 बजे लेबर पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने फिफे के उत्तरी क्वींसफेरी में अपने घर के समीप एक सामुदायिक केंद्र में वोट डाला।
लिबरल डेमोकेट्र के नेता निक क्लेग शेफील्ड हैलन स्थित मतदान केंद्र पर करीब 11.20 बजे पहुंचे।
649 संसदीय क्षेत्रों के करीब 4,150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाला मतदान रात 10 बजे बंद होगा।
थर्क्स एंड मैल्टन संसदीय क्षेत्र में एक उम्मीदवार की मौत की वजह से मतदान नहीं हो रहा है। वहां 27 मई को मतदान होगा।
ब्रिटेन में करीब 4.4 करोड़ मतदाता हैं। चुनावों के नतीजे शुक्रवार सुबह आने की उम्मीद है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में इस बार त्रिशंकु संसद की आशंका जताई गई है।
आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व डेविड कैमरून, लेबर पार्टी का गोर्डन ब्राउन और लिबरल डेमोक्रेट का नेतृत्व निक क्लेग कर रहे हैं।
ब्रिटिश निर्वाचन आयोग के मुताबिक वर्ष 1997 में मतदान प्रतिशत 71.4, वर्ष 2001 में 59.54 और वर्ष 2005 में 61.4 प्रतिशत रिकार्ड किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications